Osho Books Collection

Explore Osho Books
in English and Hindi

Browse a curated collection of Osho books, search by title or topic, and enquire directly with Osho Glimpse Mumbai.

A Space to Read,
Reflect and Reconnect

Discover OSHO books in Hindi and English, along with selected resources for meditation, awareness, love, creativity and the inner journey, OSHO ZEN Tarot Cards Deck and much more!.

Come Visit Us Today!

Discover OSHO Books
in Hindi & English

OSHO Books Available On
KrishnaMahaviraJesusBuddhaNanakPatanjaliMeeraPaltuKabirUpanishadsZenTaoSufi Masters

Also available are Osho’s stories spoken by himself in Glimpses of Golden Childhood, A Note of a Madman, and answers to seekers’ questions on daily life, meditation and the inner journey.

Showing 196 books
प्रभु मंदिर के द्वार पर — Prabhu Mandir Ke Dwar Par
HindiOsho Books

प्रभु मंदिर के द्वार पर — Prabhu Mandir Ke Dwar Par

ओशो बताते हैं कि इंसानों द्वारा बनाए गए मंदिर (हिंदू, मुस्लिम, ईसाई या जैन के) वास्तविक अर्थों में प्रभु के नहीं हैं। 'प्रभु का द्वार' कोई भौतिक दरवाजा नहीं, बल्कि समग्रता, प्रवाहशीलता और तुलना-रहित जीवन जीने की एक आंतरिक समझ है।

Enquire
अजहूं चेत गंवार – Ajahun Chet Ganwar
HindiPatludas

अजहूं चेत गंवार – Ajahun Chet Ganwar

विवरण: "अजहूं चेत गंवार! नासमझ! अब भी चेत! ऐसे भी बहुत देर हो गई। जितनी न होनी थी, ऐसे भी उतनी देर हो गई। फिर भी, सुबह का भूला सांझ घर आ जाए तो भूला नहीं कहलाता। अजहूं चेत गंवार! अब भी जाग! अब भी होश को सम्हाल! ये प्यारे पद एक अपूर्व संत के हैं। डुबकी मारो तो बहुत हीरे तुम खोज पाओगे। पलटू दास के संबंध में बहुत ज्यादा ज्ञात नहीं है। संत तो पक्षियों जैसे होते हैं। आकाश पर उड़ते जरूर हैं, लेकिन पद-चिह्न नहीं छोड़ जाते। संतों के संबंध में बहुत कुछ ज्ञात नहीं है। संत का होना ही अज्ञात होना है—अनाम। संत का जीवन अंतर-जीवन है।" — ओशो संदर्भ: पलटू-वाणी पर प्रश्नोत्तर सहित पुणे में हुई सीरीज के अंतर्गत दी गईं इक्कीस OSHO Talks.

Enquire
Above All Dont Wobble-Individual Meetings with a Contemporary Mystic
EnglishOsho Books- Question Answers

Above All Dont Wobble-Individual Meetings with a Contemporary Mystic

Description: Unique dialogues, full of insights, practical tips and playfulness, as Osho responds to people’s questions about their lives, their loves, and their meditation. About: Osho one-to-one, personal questions answered, practical guide to transforming yourself

Enquire
अकथ कहानी प्रेम की- Akath Kahani Prem Ki
HindiFarid

अकथ कहानी प्रेम की- Akath Kahani Prem Ki

विवरण: ओशो कहते हैं: "शेख फ़रीद प्रेम के पथिक हैं, और जैसा प्रेम का गीत फ़रीद ने गाया है वैसा किसी ने नहीं गाया। कबीर भी प्रेम की बात करते हैं, लेकिन ध्यान की भी बात करते हैं। दादू भी प्रेम की बात करते हैं, लेकिन ध्यान की बात को बिल्कुल भूल नहीं जाते। नानक भी प्रेम की बात करते हैं, लेकिन वह ध्यान से मिश्रित है। फ़रीद ने शुद्ध प्रेम के गीत गाए हैं; ध्यान की बात ही नहीं की है; प्रेम में ही ध्यान जाना है। इसलिए प्रेम की इतनी शुद्ध कहानी कहीं और न मिलेगी। फ़रीद खालिस प्रेम हैं। प्रेम को समझ लिया तो फ़रीद को समझ लिया। फ़रीद को समझ लिया तो प्रेम को समझ लिया।"

Enquire
The Alchemy Of Yoga-On the Yoga Sutras of Patanjali
EnglishYoga

The Alchemy Of Yoga-On the Yoga Sutras of Patanjali

Description: Patanjali is the first person to apply scientific ideas to the possibility of raising life energy to higher levels. And with the current renaissance of interest in yoga, his influence continues into the twenty-first century. Making the obscure obvious and the complicated simple. Osho is reintroducing the foundations of yoga in a way

Enquire
अमी झरत, बिगसत कंवल –Ami Jharat Bigsat Kanwal
HindiDariya Vani

अमी झरत, बिगसत कंवल –Ami Jharat Bigsat Kanwal

विवरण: "दस दिशाएं तो तुमने सुनी हैं; एक और भी दिशा है—ग्यारहवीं दिशा। दस दिशाएं बाहर हैं, ग्यारहवीं दिशा भीतर है। एक आकाश तो तुमने देखा है। एक और आकाश है—अनदेखा। जो देखा, वह बाहर है। जो अभी देखने को है, भीतर है। उस ग्यारहवीं दिशा में, उस अंतर-आकाश में अमृत झर रहा है।" संदर्भ: दरिया-वाणी पर प्रश्नोत्तर सहित पुणे में हुई सीरीज के अंतर्गत दी गईं चौदह OSHO Talks.

Enquire
Ancient Music In The Pines-The Way of Effortless Effort
EnglishZen

Ancient Music In The Pines-The Way of Effortless Effort

Description: Zen is the way of the spontaneous – the effortless effort, the way of intuition. A Zen Master, Ikkyu, a great poet, has said: “I can see clouds a thousand miles away, hear ancient music in the pines.” This is what Zen is all about.

Enquire
अमृत वर्षा –Amrit Varsha
HindiOsho Hindi Books

अमृत वर्षा –Amrit Varsha

विवरण: "मनुष्य का मन जैसा है, वह कभी भी भरने में समर्थ नहीं है। मनुष्य की पीड़ा और चिंता और दुख और विषाद इसी तथ्य से पैदा होते हैं। हम उस मन को भरने की कोशिश में हैं, जो भरने में स्वभावतः असमर्थ है। लेकिन इस तथ्य का उद्घाटन मुश्किल से ही कोई कर पाता है। और जो इस तथ्य का उद्घाटन कर लेता है, उसके जीवन में एक क्रांति घटित हो जाती है।"-ओशो

Enquire
And The Flowers Showered-The Freudian Couch and Zen
EnglishZen

And The Flowers Showered-The Freudian Couch and Zen

Description: Buddha's disciple Subhuti is showered with blossoms upon experiencing sublime emptiness – and Osho then illuminates the vast difference between a negative and a sublime emptiness. On a wonderful journey that includes the true meaning of happiness and an understanding of the process of death, these talks also comment on: emptiness and no-mind, knowledge and being, belief and trust, repression and truth, philosophy and religion, love and divinity – and living in the here and now. About: reality... devil... moment... learn... anger... attention... emptiness... meditation... way... flower...

Enquire
आंखों देखी सांच –Ankhon Dekhi Sanch
HindiOsho Hindi Books

आंखों देखी सांच –Ankhon Dekhi Sanch

विवरण: एक ज्ञान बाहर है, एक प्रकाश बाहर है। अगर आपको गणित सीखनी है, केमिस्ट्री सीखनी है, फिजिक्स सीखनी है, इंजीनियरिंग सीखनी है, तो आप किसी स्कूल में भर्ती होंगे, किताब पढ़ेंगे, परीक्षाएं होंगी और सीख लेंगे। यह लर्निंग है; नॉलेज नहीं। यह सीखना है; ज्ञान नहीं। विज्ञान सीखा जाता है, विज्ञान का कोई ज्ञान नहीं होता। लेकिन धर्म सीखा नहीं जाता, उसका ज्ञान होता है। उसकी लर्निंग नहीं होती, उसकी नॉलेज होती है। एक प्रकाश बाहर है, जिसे सीखना होता है; एक प्रकाश भीतर है, जिसे उघाड़ना होता है, जिसे डिस्कवर करना होता है। — ओशो

Enquire
And The Grass Grows By Itself-Talks on Zen
EnglishZen

And The Grass Grows By Itself-Talks on Zen

“Once your heart is filled with the urge to know the truth, you become a fellow traveler of all the buddhas. They have reached: you will reach. Maybe it will take many, many lives, but that makes no difference – you have started on the path. You are just at the beginning, but now you are a fellow traveler.” OSHO About: ego... moment... real... reality... emptiness... crowd... life... ikkyu... confucius... bokuju...

Enquire
अंतर की खोज –Antar Ki Khoj
HindiOsho Hindi Books- on Life

अंतर की खोज –Antar Ki Khoj

विवरण: दुनिया में कई तरह की खूंटियां हैं--लाल रंग की, हरे रंग की, सफेद रंग की; हिंदू की, मुसलमान की, जैन की, ईसाई की, न मालूम कितने प्रकार की खूंटियां हैं। रंग-बिरंगी खूंटियां हैं। और सौभाग्य या दुर्भाग्य से जो जिस खूंटे के घेरे में पैदा हो जाता है, उसी से बंध जाता है। और बंधने का कुल कारण इतना है कि बचपन से सीख लेता है कि यह सच है। सत्य का कोई पता नहीं और हम मान लेते हैं कि यह सत्य है, तो बंधन खड़ा हो जाता है। -- ओशो संदर्भ: जीवन के विभिन्न पहलुओं पर सूरत में हुई सीरीज के अंतर्गत दी गईं चार OSHO Talks

Enquire
As if a Tree Starts Running  - Talks on the Songs of Yaari
EnglishSongs of Yaari

As if a Tree Starts Running - Talks on the Songs of Yaari

Description: “We are all running, but all this running around is taking us away from ourselves, taking us away from our source. It is as if a tree starts running. That’s when the misfortune begins. The tree will be uprooted; all connections to the source of its life – to water, to the soil that provides food – will cease. If a tree goes against its nature and becomes a wanderer, becomes a nomad, how will it live?” Osho

Enquire
अपने माहीं टटोल –Apne Mahin Tatol
HindiOsho Hindi Books- Question Answers

अपने माहीं टटोल –Apne Mahin Tatol

विवरण: हम सब आनंद चाहते हैं, हम सब शांति चाहते हैं, हम सब तृप्ति चाहते हैं। लेकिन हम खोजते हैं बाहर। वहीं भूल है। खोजना है भीतर, टटोलना है अपने में–अपने माहीं टटोल। ओशो कहते हैं: ‘अगर हम भीतर जागकर देख सकें तो वहां जो है वही परमात्मा है, वही मोक्ष है, वही निर्वाण है। फिर उसे कोई कोई नाम दे दे, इससे कोई भेद नहीं पड़ता। वहां जो है वही परम आनंद है, वही परम सत्य है।’ संदर्भ: ध्यान साधना शिविर, उदयपुर में प्रश्नोत्तर सहित हुई सीरीज के अंतर्गत दी गईं दस ओशो टॉक्स।

Enquire
Astrology-Superstition, blind faith,   Or a door to the essential?
EnglishAstrology

Astrology-Superstition, blind faith, Or a door to the essential?

Description: “… there is nothing alive on Earth which is isolated or separate – everything is joined to the cosmos. Whatever happens, anywhere, the effects of it are felt here.”

Enquire
आपुई गई हिराय –Apui Gai Hirai
HindiPatludas

आपुई गई हिराय –Apui Gai Hirai

विवरण: ‘आपुई गई हिराय।’ पलटू का वचन महत्वपूर्ण है। छोटा, लेकिन ऐसे जैसे कोई कुंजी हो कि बड़े से बड़े ताले को खोल दे, कि ताले को खोल कर एक पूरे साम्राज्य का मालिक तुम्हें बना दे। सूत्र तो छोटे ही होते हैं। लेकिन सूत्रों में छिपे हुए रहस्य बड़े होते हैं। एक-एक सूत्र एक-एक शास्त्र बन सकता है। सूत्र तो यूं है जैसे कोई हजारों गुलाब के फूलों को निचोड़े और एक बूंद इत्र बने। लेकिन उस एक बूंद इत्र की कीमत हजारों फूलों से भी ज्यादा है। - ओशो

Enquire
Be Still And Know
EnglishQuestions Answers

Be Still And Know

Description: Osho talks on the death and enlightenment of his own father, and answers questions on subjects as diverse as science, meditation, personality, homosexuality, witnessing, and silence.

Enquire
अर , मैं तो नाम के रूंग छकी-Ari Main To Nam Ke Rang Chhaki
HindiJag Jivan Das

अर , मैं तो नाम के रूंग छकी-Ari Main To Nam Ke Rang Chhaki

विवरण: परमात्मा को करने दो--यही जगजीवन का सार-सूत्र है। यही भक्ति का अर्थ है: उसे करने दो। अगर आधा तीर चुभा है तो अभी आधे की ही जरूरत होगी। अभी जरूरत होगी कि तुम तड़पो। क्योंकि तड़पने से निखार आता है। अभी पीड़ा आवश्यक होगी, क्योंकि पीड़ा मांजती है। पीड़ा प्रौढ़ता देती है। यह आग तुम्हारी शत्रु नहीं है। इसी आग से गुजर कर तुम शुद्ध स्वर्ण बनोगे, कुंदन बनोगे। -- ओशो संदर्भ: जगजीवन साहिब के वचनों पर प्रश्नोत्तर सहित पुणे में हुई सीरीज के अंतर्गत दी गईं दस OSHO Talks

Enquire
Beyond Enlightenment
EnglishOsho English Books

Beyond Enlightenment

Description: As one who has known enlightenment, and left it far behind, Osho explores the subject from the inside, revealing the inner workings of a mystic. About: nothingness, spiritual awakening

Enquire
असंभव क्रांति –Asambhav Kranti
HindiOsho Hindi Books- Questions and Answers

असंभव क्रांति –Asambhav Kranti

विवरण: किसी के विरोध में स्वतंत्र नहीं हो रहे हैं। क्योंकि विरोध में हम स्वतंत्र होंगे, तो वह स्वच्छंदता हो जाएगी। हम दूसरे से मुक्त हो रहे हैं--न उससे हमें विरोध है, न हमें उसका अनुगमन है। न हम उसके शत्रु हैं, न हम उसके मित्र हैं--हम उससे मुक्त हो रहे हैं। और यह मुक्ति, ‘पर’ से मुक्ति, जिस ऊर्जा को जन्म देती है, जिस डाइमेन्शन को, जिस दिशा को खोल देती है, उसका नाम स्वतंत्रता है। संदर्भ: ध्यान साधना शिविर, माथेरान में प्रश्नोत्तर सहित हुई सीरीज के अंतर्गत दी गईं दस OSHO Talks

Enquire
Beyond Psychology  - Talks in Uruguay
EnglishOsho English Books- Questions and Answers

Beyond Psychology - Talks in Uruguay

Description: What is the mind? What is consciousness, superconsciousness, subconsciousness? In this book Osho explains all levels of the psychological functioning of a human being. About: psychology, inner exploration, self-inquiry, dream work, therapy, understanding mind, personality

Enquire
बहुतेरे हैं घाट –मगर उतरो तो सही –Bahutere Hai Ghat
HindiPatlu Das

बहुतेरे हैं घाट –मगर उतरो तो सही –Bahutere Hai Ghat

विवरण: पलटू ठीक कहते हैं: जैसे नदी एक है, बहुतेरे हैं घाट! यह अस्तित्व तो एक है। इसमें कोई मूसा की तरह, और कोई ईसा की तरह, और कोई कबीर की तरह, और कोई नानक की तरह--अलग-अलग रास्तों से, अलग-अलग ढंग और विधियों से सत्य तक पहुंच गया है। लेकिन विधियों को पकड़ने से कोई नहीं पहुंचता; विधियों पर चलने से पहुंचता है। नावों को ढोने से कोई नहीं पहुंचता; नाव में सवारी करनी होती है, यात्रा करनी होती है। - ओशो संदर्भ: प्रश्नोत्तर सीरीज के अंतर्गत पुणे में दी गईं चार OSHO Talks

Enquire
hsin ming THE BOOK OF NOTHING -  The Zen Understanding of Mind and Consciousness
EnglishZen

hsin ming THE BOOK OF NOTHING - The Zen Understanding of Mind and Consciousness

Description: “Neither this, nor that” is just one of Sosan’s profound understandings. Osho explores this and many others. Osho and Zen at its best! About: spiritual tradition, contemporary Zen, profound questions, let go, being nobody and nothing

Enquire
बिन घन परत फुहार –सहजो वाणी पर प्रवचन प्यासे हैं और पीते भी नहीं-Bin Ghan Parat Phuhar
HindiSahajobai

बिन घन परत फुहार –सहजो वाणी पर प्रवचन प्यासे हैं और पीते भी नहीं-Bin Ghan Parat Phuhar

विवरण: सहजोबाई के ये वक्तव्य कोई बड़े काव्य नहीं हैं, इनमें कोई बड़ी कविता नहीं है। पर इसमें सीधी चोट है। इसमें कोई बड़ी लफ्फाजी नहीं है, कोई कला नहीं है। यह सीधी-सीधी बात है--एक साधारण, शुद्ध हृदय स्त्री की बात है। संदर्भ: सहजोबाई के वचनों पर प्रश्नोत्तर सहित पुणे में हुई सीरीज के अंतर्गत दी गईं दस ओशो टॉक्स।

Enquire
The Book Of Secrets-112 Meditations to Discover the Mystery Within
EnglishShiva

The Book Of Secrets-112 Meditations to Discover the Mystery Within

Description: Osho makes the meditation techniques described in the Vigyan Bhairav Tantra transparent, accessible and relevant for today’s humanity.

Enquire
चेति सकै तो चेति –Cheti Sake To Chet
HindiOsho Hindi Books

चेति सकै तो चेति –Cheti Sake To Chet

विवरण: विचार समझ से महत्वपूर्ण हो गए हैं, क्योंकि बहुत ममत्व हमने उनको दिया है। इस ममत्व को एकदम तोड़ देना जरूरी है। और तोड़ना कठिन नहीं है, क्योंकि यह बिलकुल काल्पनिक है। यह जंजीर कहीं है नहीं, केवल कल्पना में है। विचार के प्रति ममत्व का त्याग जरूरी है। पहली बात: विचार के प्रति अपरिग्रह का बोध। दूसरी बात: विचार के प्रति ममत्व का त्याग। और तीसरी बात: विचार के प्रति तटस्थ साक्षी की स्थिति।

Enquire
The Book Of Wisdom
EnglishOsho Books

The Book Of Wisdom

Description: Talks on the early Buddhist mystic Atisha and his powerful awareness techniques – a manual for inner transformation. About: a manual for transformation, questions and answers

Enquire
Chit Chakmak Lage Nahin चित चकमक लागै नहीं
HindiOsho Books

Chit Chakmak Lage Nahin चित चकमक लागै नहीं

विचार समझ से महत्वपूर्ण हो गए हैं, क्योंकि बहुत ममत्व हमने उनको दिया है। इस ममत्व को एकदम तोड़ देना ज़रूरी है। और तोड़ना कठिन नहीं है, क्योंकि यह बिल्कुल काल्पनिक है। यह जंजीर कहीं है नहीं, केवल कल्पना में है। विचार के प्रति ममत्व का त्याग ज़रूरी है। पहली बात: विचार के प्रति अपरिग्रह का बोध। दूसरी बात: विचार के प्रति ममत्व का त्याग। और तीसरी बात: विचार के प्रति तटस्थ साक्षी की स्थिति।

Enquire
Books I Have Loved
EnglishOsho Books

Books I Have Loved

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
ध्यान दर्शन - Dhyan Darshan
HindiOsho Books

ध्यान दर्शन - Dhyan Darshan

ध्यान में उतरे बिना ध्यान को समझ न सकेंगे। और ध्यान के संबंध में जो कुछ भी समझेंगे ध्यान में उतरे बिना, वह दो कौड़ी का है, उसका कोई भी मूल्य नहीं है। क्योंकि अगर समझने से ही ध्यान आ गया होता तो आ चुका होता। - ओशो

Enquire
Breaking All Boundaries
EnglishOsho Books

Breaking All Boundaries

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
ढाई आखर प्रेम का - Dhai Aakhar Prem Ka
HindiOsho Books

ढाई आखर प्रेम का - Dhai Aakhar Prem Ka

विभिन्न मित्रों व प्रेमियों को ओशो द्वारा लिखे गए 150 अमृत-पत्रों का संकलन।

Enquire
Come Follow To You Volumes 1 To 4
EnglishOsho Books

Come Follow To You Volumes 1 To 4

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
ध्यान के कमल - Dhyan Ke Kamal
HindiOsho Books

ध्यान के कमल - Dhyan Ke Kamal

ध्यान के लिए पहली बात तो है साहस। दूसरी बात, अपने से सावधान रहना। क्योंकि आप ही अपने को धोखा दे सकते हैं, कोई और नहीं। सच तो यह है कि इस जगत में दूसरे को धोखा देना संभव ही नहीं है। सिर्फ अपने को ही धोखा दिया जा सकता है। वी कैन डिसीव ओनली अवरसेल्व्स। कोई किसी दूसरे को धोखा दे ही नहीं सकता। दूसरे को धोखा देकर अगर आप कुछ पा भी लेंगे, तो वह दो कौड़ी का है, मौत उसे छीन लेगी। लेकिन अपने को धोखा देकर हम ऐसा कुछ खो सकते हैं कि जन्म-जन्म भटक जाएं और उसे पाना मुश्किल हो जाए। - ओशो

Enquire
Come Come Yet Again Come
EnglishOsho Books

Come Come Yet Again Come

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
ध्यान-सूत्र - Dhyan Sutra
HindiOsho Books

ध्यान-सूत्र - Dhyan Sutra

महाबलेश्वर के प्राकृतिक वातावरण में ओशो द्वारा संचालित ध्यान शिविर के दौरान हुए प्रवचनों व प्रायोगिक ध्यान प्रयोगों का संकलन है यह पुस्तक। शरीर, विचारों और भावों की एक-एक परत से ग्रंथियों को विलीन करने की कला समझाते हुए, ओशो हमें समग्र स्वास्थ्य और संतुलन की ओर लिए चलते हैं।

Enquire
Compassion And Revolution
EnglishOsho Books

Compassion And Revolution

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
ध्यानयोग: प्रथम और अंतिम मुक्ति - Dhyan Yog: Pratham Aur Antim Mukti
HindiOsho Books

ध्यानयोग: प्रथम और अंतिम मुक्ति - Dhyan Yog: Pratham Aur Antim Mukti

ध्यानयोग: प्रथम और अंतिम मुक्ति ओशो द्वारा सृजित अनेक ध्यान-विधियों का विस्तृत व प्रायोगिक विवरण है, विशेषतः ओशो सक्रिय ध्यान विधियों व ओशो मेडिटेटिव थेरेपीज़ का, जो कि आधुनिक जीवन के तनावों से सीधे निपटती हैं व हमें ताजा व ऊर्जावान कर जाती हैं। ओशो बहुत सी प्राचीन विधियों की भी चर्चा करते हैं: विपस्सना व झाझेन, केंद्रीकरण की विधियां, प्रकाश व अंधकार पर ध्यान, हृदय के विकास की विधियां...।

Enquire
A Compendium On OSHO Dynamic Meditation
EnglishOsho Books

A Compendium On OSHO Dynamic Meditation

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
एक नया द्वार - Ek Naya Dwar
HindiOsho Books

एक नया द्वार - Ek Naya Dwar

निरीक्षण, ऑब्जर्वेशन चाहिए। क्या हो रहा है, उसे देखने के लिए पूरी सजगता होनी चाहिए। पूरे होश, पूरी अटेंशन से जो देखता है...। विज्ञान में ही निरीक्षण जरूरी है, ऐसा नहीं; धर्म में तो और भी ज्यादा जरूरी है। क्योंकि विज्ञान तो पदार्थों की खोज करता है, धर्म तो आत्मा की। विज्ञान में निरीक्षण जरूरी है, लेकिन धर्म में तो निरीक्षण और भी अनिवार्य है। विज्ञान बाहर के पदार्थों का निरीक्षण करता है, धर्म स्वयं के भीतर जो चित्त है उसका। चित्त का निरीक्षण करें। जागें, और जागें, और जागें और देखें चित्त को। देखते-देखते यह क्रांति घटित होती है और चित्त परिवर्तित हो जाता है। -- ओशो

Enquire
A Cup Of Tea
EnglishOsho Books

A Cup Of Tea

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
एक ओंकार सतनाम - Ek Omkar Satnam
HindiOsho Books

एक ओंकार सतनाम - Ek Omkar Satnam

नानक ने परमात्मा को गा-गा कर पाया। गीतों से पटा है मार्ग नानक का। इसलिए नानक की खोज बड़ी भिन्न है। नानक ने योग नहीं किया, तप नहीं किया, ध्यान नहीं किया। नानक ने सिर्फ गाया। और गाकर ही पा लिया। लेकिन गाया उन्होंने इतने पूरे प्राण से कि गीत ही ध्यान हो गया, गीत ही योग बन गया, गीत ही तप हो गया।

Enquire
Dancing In The Breeze
EnglishOsho Books

Dancing In The Breeze

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
गहरे पानी पैठ - Gahre Pani Paith
HindiOsho Books

गहरे पानी पैठ - Gahre Pani Paith

तीर्थ है, मंदिर है, उनका सारा का सारा विज्ञान है। और उस पूरे विज्ञान की अपनी सूत्रबद्ध प्रक्रिया है। एक कदम उठाने से दूसरा कदम उठता है, दूसरा उठाने से तीसरा उठता है, तीसरा से चौथा उठता है और परिणाम होता है। एक भी कदम बीच में खो जाए, एक भी सूत्र बीच में खो जाए, तो परिणाम नहीं होता। जिन गुप्त तीर्थों की मैं बात कर रहा हूं उनके द्वार हैं, उन तक पहुंचने की व्यवस्थाएं हैं, लेकिन उन सबके आंतरिक सूत्र हैं। इन तीर्थों में ऐसा सारा इंतजाम है कि जिनका उपयोग करके चेतना गतिमान हो सके।

Enquire
The DHAMMAPADA
EnglishOsho Books

The DHAMMAPADA

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
गूंगे केरी सरकरा - Gunge Keri Sarkara
HindiOsho Books

गूंगे केरी सरकरा - Gunge Keri Sarkara

अकथ कहानी प्रेम की, कछु कही न जाय। गूंगे केरी सरकरा, खाइ और मुसकाय।। एक-एक शब्द बहुमूल्य है। उपनिषद फीके पड़ जाते हैं कबीर के सामने। वेद दयनीय मालूम पड़ने लगता है। कबीर बहुत अनूठे हैं। बेपढ़े-लिखे हैं, लेकिन जीवन के अनुभव से उन्होंने कुछ सार पा लिया है। और चूंकि वे पंडित नहीं हैं, इसलिए सार की बात संक्षिप्त में कह दी है। उसमें विस्तार नहीं है। बीज की तरह उनके वचन हैं--बीज-मंत्र की भांति। -- ओशो

Enquire
Dimensions Beyond The Known
EnglishOsho Books

Dimensions Beyond The Known

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
गुरु-परताप साध की संगति - Guru Pratap Sadh Ki Sangati
HindiOsho Books

गुरु-परताप साध की संगति - Guru Pratap Sadh Ki Sangati

जागो! और जागने का एक ही उपाय है--गुरु-परताप साध की संगति! भीखा के ये वचन सीधे-सादे, सुगम, पर चिनगारियों की भांति हैं। और एक चिनगारी सारे जंगल में आग लगा दे--एक चिनगारी का इतना बल है। हृदय को खोलो, इस चिनगारी को अपने भीतर ले लो। शिष्य वही है जो चिनगारी को फूल की तरह अपने भीतर ले ले। चिनगारी जलाएगी वह सब जो गलत है, वह सब जो व्यर्थ है, वह सब जो कूड़ा-करकट है। चिनगारी जलाएगी, भभकाएगी, वह सब जो नहीं होना चाहिए और उस सबको निखारेगी जो होना चाहिए। चिनगारी असत्य को जलाती है, सत्य को निखारती है। - ओशो

Enquire
Earthen Lamps
EnglishOsho Books

Earthen Lamps

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
हसिबा खेलिबा धरिबा ध्यानम् - Hasiba Kheliba Dhariba Dhyanam
HindiOsho Books

हसिबा खेलिबा धरिबा ध्यानम् - Hasiba Kheliba Dhariba Dhyanam

ध्यान-केंद्र से मेरा प्रयोजन है: वैज्ञानिक विधियों से, वैज्ञानिक व्यवस्था से आधुनिक आदमी के मन को ध्यान से न केवल बौद्धिक रूप से परिचित कराया जा सके, बल्कि प्रयोगात्मक, एक्सपेरिमेंटली भी उसे प्रवेश दिया जा सके। और बौद्धिक रूप से ध्यान से परिचित होना बहुत कठिन है, प्रयोगात्मक रूप से परिचित होना बहुत सरल है। कुछ चीजें हैं जिन्हें हम करके ही जान सकते हैं; जिन्हें हम जान कर कभी नहीं कर सकते। असल में उन्हें हम जान ही नहीं सकते, जब तक कि हम कर न लें। एक वैज्ञानिक व्यवस्था, जिससे प्रत्येक व्यक्ति आज की आधुनिकतम व्याख्या, भाषा, प्रतीकों में समझ पा सके। न केवल समझ पा सके, बल्कि कर भी सके, और ध्यान से परिचित भी हो सके। - ओशो

Enquire
The Empty Boat
EnglishOsho Books

The Empty Boat

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
जस पनिहार धरे सिर गागर - Jas Panihar Dhare Se Gagar
HindiOsho Books

जस पनिहार धरे सिर गागर - Jas Panihar Dhare Se Gagar

ध्यान अपूर्व अनुभव है। उसकी एक किरण भी ऐसी संपदा है कि इस जगत की सारी संपदाएं फीकी पड़ जाती हैं। लेकिन सम्हल कर, बहुत होश सम्हाल कर चलना। कहीं ऐसा न हो कि तुम्हारी वासना ध्यान पर इतने जोर से पकड़ जाए कि ध्यान को नष्ट कर दे। इस नियम को खयाल में लेना--ध्यान फलता तभी है जब वासना नहीं होती। ध्यान की वासना भी ध्यान में बाधा बन जाती है। - ओशो

Enquire
The Eternal Quest
EnglishOsho Books

The Eternal Quest

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
जीवन दर्शन - Jeevan Darshan
HindiOsho Books

जीवन दर्शन - Jeevan Darshan

जब तक हम मनुष्य के जीवन के तथ्यों को सीधा-सीधा न जान लें, तब तक हम जीवन के सत्य को भी नहीं जान सकते हैं। सत्य को जानने के पहले तथ्य को जान लेना जरूरी है। जो फैक्ट्स हैं, उनको जान लेना जरूरी है। चाहे वे कितने ही कड़वे, कितने ही तीखे, कितने ही जलन पैदा करने वाले क्यों न हों। तथ्यों को जान लेना बहुत जरूरी है। और कल्पनाएं चाहे कितनी ही सुखद और मधुर और प्रीतिकर क्यों न हों, वे कल्पनाएं ही हैं। उन पर चढ़ कर कोई यात्रा नहीं कर सकता। - ओशो

Enquire
Finding Your Own Way
EnglishOsho Books

Finding Your Own Way

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
जीवन गीत - Jeevan Geet
HindiOsho Books

जीवन गीत - Jeevan Geet

अगर तुम जिंदगी से पूछो--पत्थरों से, पौधों से, आदमियों से, आकाश से, तारों से--तो सब तरफ से उत्तर मिलेंगे। लेकिन तुम पूछो ही नहीं, तो उत्तरों की वर्षा नहीं होती, ज्ञान कहीं बरसता नहीं किसी के ऊपर। उसे तो लाना पड़ता है, उसे तो खोजना पड़ता है। और खोजने के लिए सबसे बड़ी जो बात है वह हृदय के द्वार खुले हुए होने चाहिए। वे बंद नहीं होने चाहिए। दुनिया की तरफ से दरवाजे बंद नहीं होने चाहिए, बिलकुल खुला हुआ मन होना चाहिए। और जो भी आए चारों तरफ से, निरंतर सजग रूप से, होशपूर्वक उसे समझने, सोचने और विचारने की दृष्टि बनी रहनी चाहिए। - ओशो

Enquire
Flowers Of Love
EnglishOsho Books

Flowers Of Love

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
जीवन ही है प्रभु - Jeevan Hi Hai Prabhu
HindiOsho Books

जीवन ही है प्रभु - Jeevan Hi Hai Prabhu

भगवानों के भी बहुत फैशन रहे हैं दुनिया में। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं कि वे हमेशा पुराने फैशनों से जकड़े रहते हैं। इसलिए दुनिया में इतने धर्म हो गए हैं। वे अलग-अलग युग के फैशन हैं। वे अभी-अभी तक पकड़े रहे हैं, लोगों को पकड़े हुए हैं! इसलिए इतने धर्म हो गए हैं। लेकिन मैं इन भगवानों की बात नहीं करूंगा, क्योंकि ये कोई भगवान ही नहीं हैं। मैं तो उस प्रभु की बात करूंगा जो जीवन का मूल-स्रोत है। मैं तो उस प्रभु की बात करूंगा जो जीवन ही है। और जीवन से अलग करके सोचना परमात्मा को बड़ी भूल है।

Enquire
From Misery To Enlightenment
EnglishOsho Books

From Misery To Enlightenment

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
जीवन की खोज - Jeevan Ki Khoj
HindiOsho Books

जीवन की खोज - Jeevan Ki Khoj

स्वाभाविक है कि जीवन को जानने की उत्सुकता पैदा हो, हम जानना चाहें कि हम क्यों हैं? हमारी सत्ता क्यों है? कौन सा प्रयोजन है? कौन सा अर्थ है जिसकी वजह से हमें होना पड़ा है? और अगर हमें यह भी पता न चल पाए कि कौन सा प्रयोजन है, कौन सा अर्थ है, तो हम जीएंगे तो जरूर, लेकिन जीवन एक बोझ होगा। घटनाएं घटेंगी और समय व्यतीत हो जाएगा, जन्म से मृत्यु तक हम यात्रा पूरी कर लेंगे। लेकिन किसी सार्थकता को, कृतार्थता को और धन्यता को अनुभव नहीं कर पाएंगे। बहुत थोड़े से लोग ही जीवन की सार्थकता को जान पाते हैं। हरेक मनुष्य के लिए जीवन को जानने के लिए सर्वप्रथम आवश्यक होगा कि उसके भीतर कोई प्यास हो। -- ओशो

Enquire
From Personality To Individuality
EnglishOsho Books

From Personality To Individuality

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
जीवन क्रांति के सूत्र - Jeevan Kranti Ke Sutra
HindiOsho Books

जीवन क्रांति के सूत्र - Jeevan Kranti Ke Sutra

जीवन क्रांति की दिशा में पहला सवाल है: मैं क्यों हूं? यह अस्तित्व क्यों है? हम किसलिए श्वास ले रहे हैं, किसलिए सुबह उठते हैं, किसलिए रात सो जाते हैं? जीवन एक प्रश्न बनना जरूरी है। जीवन एक इंक्वायरी बननी जरूरी है। जीवन एक जिज्ञासा और खोज बननी जरूरी है। -- ओशो

Enquire
From Sex To Superconsciousness
EnglishOsho Books

From Sex To Superconsciousness

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
जीवन क्रांति की दिशा - Jeevan Kranti Ki Disha
HindiOsho Books

जीवन क्रांति की दिशा - Jeevan Kranti Ki Disha

जीवन का निषेध नहीं, लाइफ निगेशन नहीं--जीवन का स्वीकार, लाइफ अफर्मेशन पहला सूत्र है जीवन की क्रांति की दिशा में। जो लोग अपने जीवन को बदलना चाहते हैं, पहले तो उन्हें जीवन से मित्रता साधनी होगी, शत्रुता नहीं। पहले तो उन्हें जीवन से आलिंगन लेना होगा, पीठ नहीं फेर लेनी होगी। पहले तो उन्हें जीवन के रस में विभोर होना होगा। - ओशो

Enquire
From The Fales To The Truth
EnglishOsho Books

From The Fales To The Truth

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
जीवन संगीत - Jeevan Sangeet
HindiOsho Books

जीवन संगीत - Jeevan Sangeet

जो वीणा से संगीत के पैदा होने का नियम है, वही जीवन-वीणा से संगीत पैदा होने का नियम भी है। जीवन-वीणा की भी एक ऐसी अवस्था है, जब न तो उत्तेजना इस तरफ होती है, न उस तरफ। न खिंचाव इस तरफ होता है, न उस तरफ। और तार मध्य में होते हैं। तब न दुख होता है, न सुख होता है। क्योंकि सुख एक खिंचाव है, दुख एक खिंचाव है। और तार जीवन के मध्य में होते हैं--सुख और दुख दोनों के पार होते हैं। वहीं वह जाना जाता है जो आत्मा है, जो जीवन है, जो आनंद है।

Enquire
From Unconsciousness To Consciousness
EnglishOsho Books

From Unconsciousness To Consciousness

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
जीवन सत्य की खोज - Jeevan Satya Ki Khoj
HindiOsho Books

जीवन सत्य की खोज - Jeevan Satya Ki Khoj

सत्य है तो स्वयं के भीतर है। इसलिए किसी और से मांगने से नहीं मिल जाएगा। सत्य की कोई भीख नहीं मिल सकती। सत्य उधार भी नहीं मिल सकता। सत्य कहीं से सीखा भी नहीं जा सकता, क्योंकि जो भी हम सीखते हैं, वह बाहर से सीखते हैं। - ओशो

Enquire
Glimpses Of A Golden Childhood
EnglishOsho Books

Glimpses Of A Golden Childhood

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
झरत दसहुं दिस मोती - Jharat Dasahun Dis Moti
HindiOsho Books

झरत दसहुं दिस मोती - Jharat Dasahun Dis Moti

यह जीवन बहुमूल्य है। लेकिन तुम्हें मुफ्त मिला है, इससे यह मत समझ लेना कि व्यर्थ है। तुम्हें भेंट की तरह मिला है, इससे भूल मत जाना। तुमने कमाया नहीं है, तुम इसके पात्र नहीं हो, यह उसकी अनुकंपा है, इसलिए विस्मरण मत कर बैठना। स्मरण करो, बार-बार स्मरण करो उसकी अनुकंपा का और अनुग्रह से भरो, झुको, ताकि किसी दिन यह अपूर्व अनुभव तुम्हारा भी अनुभव बन सके-- बिगस्यो कमल फुल्यौ काया बन, झरत दसहुं दिस मोती। - ओशो

Enquire
Guida Spirituale
EnglishOsho Books

Guida Spirituale

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
झुक आयी बदरिया सावन की - Jhuk Ayee Badariya Sawan Ki
HindiOsho Books

झुक आयी बदरिया सावन की - Jhuk Ayee Badariya Sawan Ki

मीरा को तर्क और बुद्धि से मत सुनना। मीरा का कुछ तर्क और बुद्धि से लेना-देना नहीं है। मीरा को भाव से सुनना, भक्ति से सुनना, श्रद्धा की आंख से देखना। हटा दो तर्क इत्यादि को, किनारे सरका कर रख दो। थोड़ी देर के लिए मीरा के साथ पागल हो जाओ। यह मस्तों की दुनिया है। यह प्रेमियों की दुनिया है। तो ही तुम समझ पाओगे, अन्यथा चूक जाओगे।

Enquire
The Heart Of Yoga
EnglishOsho Books

The Heart Of Yoga

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
जिन खोजा तिन पाइयां - Jin Khoja Teen Paiya
HindiOsho Books

जिन खोजा तिन पाइयां - Jin Khoja Teen Paiya

कुंडलिनी-यात्रा पर ले चलने वाली इस अभूतपूर्व पुस्तक के कुछ विषय-बिंदु: * शरीर में छिपी अनंत ऊर्जाओं को जगाने का एक आह्वान * सात चक्रों व सात शरीरों के रहस्यों पर चर्चा * आधुनिक मनुष्य के लिए ध्यान की सक्रिय विधियों का जन्म * तंत्र के गुह्य आयामों से परिचय

Enquire
The Heart Sutra
EnglishOsho Books

The Heart Sutra

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
ज्यों की त्यों धरि दीन्हीं चदरिया - Jyon Ki Tyon Dhardini Chadariya
HindiOsho Books

ज्यों की त्यों धरि दीन्हीं चदरिया - Jyon Ki Tyon Dhardini Chadariya

इस पुस्तक में ओशो आत्म-जागरण के उन पांच वैज्ञानिक उपकरणों पर चर्चा करते हैं जिन्हें पंच-महाव्रत के नाम से जाना जाता है--अहिंसा, अपरिग्रह, अचौर्य, अकाम व अप्रमाद। ये पंच-महाव्रत जब ओशो की रसायन शाला में आते हैं तो ओशो अप्रमाद यानी होश, अवेयरनेस को बाकी चार से अलग कर लेते हैं और उसे विस्तीर्ण रूप से समझाते हुए एक मास्टर की हमें थमा देते हैं जिससे बाकी चार ताले सहज ही खुल जाते हैं।

Enquire
The Hidden Harmony
EnglishOsho Books

The Hidden Harmony

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
ज्योतिष विज्ञान - Jyotish Vigyan
HindiOsho Books

ज्योतिष विज्ञान - Jyotish Vigyan

ज्योतिष के तीन हिस्से हैं। एसेंशियल, जो बिलकुल गहरा है, अनिवार्य, जिसमें कोई अंतर नहीं हो सकता। उसे जानने के बाद उसके साथ सहयोग करने के सिवाय कोई उपाय नहीं है। धर्मों ने इस अनिवार्य तथ्य की खोज के लिए ही ज्योतिष की ईजाद की, उस तरफ गए। उसके बाद दूसरा हिस्सा है: सेमी-एसेंशियल, अर्द्ध अनिवार्य। अगर जान लेंगे तो बदल सकते हैं, अगर नहीं जानेंगे तो नहीं बदल पाएंगे। अज्ञान रहेगा, तो जो होना है वही होगा। ज्ञान होगा, तो ऑल्टरनेटिव्स हैं, विकल्प हैं, बदलाहट हो सकती है। और तीसरा सबसे ऊपर का सरफेस, वह है: नॉन-एसेंशियल। उसमें कुछ भी जरूरी नहीं है। सब सांयोगिक है।

Enquire
The Heartbeat Of The Absolute
EnglishOsho Books

The Heartbeat Of The Absolute

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
ज्योति से ज्योति जले - Jyoti Se Jyoti Jale
HindiOsho Books

ज्योति से ज्योति जले - Jyoti Se Jyoti Jale

सुंदरदास उन थोड़े से कलाकारों में एक हैं जिन्होंने इस ब्रह्म को जाना। फिर ब्रह्म को जान लेना एक बात है, ब्रह्म को जनाना और बात है। सभी जानने वाले जना नहीं पाते। करोड़ों में कोई एकाध जानता है और सैकड़ों जानने वालों में कोई एक जना पाता है। सुंदरदास उन थोड़े से ज्ञानियों में एक हैं, जिन्होंने निःशब्द को शब्द में उतारा; जिन्होंने अपरिभाष्य की परिभाषा की; जिन्होंने अगोचर को गोचर बनाया, अरूप को रूप दिया। सुंदरदास थोड़े से सदगुरुओं में एक हैं। - ओशो

Enquire
I Say Unto You Volume 1
EnglishOsho Books

I Say Unto You Volume 1

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
का सोवै दिन रैन - Ka Sovai Din Rain
HindiOsho Books

का सोवै दिन रैन - Ka Sovai Din Rain

का सोवै दिन रैन! धरमदास कहते हैं: कब तक सोओगे? कितना सोओगे? रात भी सोए रहते हो, दिन भी सोए रहते हो। जन्म-जन्म बीत गए सोए-सोए। जाग कर कब देखोगे? और सोए-सोए जिसे तलाश रहे हो, वह जाग कर अभी मिल सकता है, तत्क्षण, यहीं। और सोए-सोए कभी न मिलेगा। - ओशो

Enquire
In Search Of The Miraculous
EnglishOsho Books

In Search Of The Miraculous

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
कहै कबीर दीवाना - Kahai Kabir Deewana
HindiOsho Books

कहै कबीर दीवाना - Kahai Kabir Deewana

कबीर अपने को खुद कहते हैं: कहै कबीर दीवाना। एक-एक शब्द को सुनने की, समझने की कोशिश करो। क्योंकि कबीर जैसे दीवाने मुश्किल से कभी होते हैं। अंगुलियों पर गिने जा सकते हैं। और उनकी दीवानगी ऐसी है कि तुम अपना अहोभाग्य समझना अगर उनकी सुराही की शराब से एक बूंद भी तुम्हारे कंठ में उतर जाए। अगर उनका पागलपन तुम्हें थोड़ा सा भी छू ले तो तुम स्वस्थ हो जाओगे। उनका पागलपन थोड़ा सा भी तुम्हें पकड़ ले, तुम भी कबीर जैसा नाच उठो और गा उठो, तो उससे बड़ा कोई धन्यभाग नहीं है। वही परम सौभाग्य है। सौभाग्यशालियों को ही उपलब्ध होता है। - ओशो

Enquire
INTO THE VOID
EnglishOsho Books

INTO THE VOID

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
करुणा और क्रांति - Karuna Aur Kranti
HindiOsho Books

करुणा और क्रांति - Karuna Aur Kranti

पिछले पांच हजार वर्षों में बहुत क्रांतियां हुई हैं। लेकिन सारी क्रांतियां क्रोध से निकली हैं, इसलिए असफल हो गई हैं। असल में क्रोध बहुत गहरे नहीं जा सकता, क्योंकि क्रोध की स्थिति में गहरे जाना संभव ही नहीं है। करुणा ही गहरे जा सकती है। क्रोध बहुत ऊपर देखता है। ऊपर के कारणों को तोड़ देता है, लेकिन भीतर के कारण न उसे दिखाई पड़ते हैं, न उसकी सामर्थ्य होती है उतने गहरे उतरने की। मेरी दृष्टि में करुणा ही क्रांति है। और करुणा पैदा हो सके, तो क्रांति आएगी अपने आप।

Enquire
JUST A SMALL STEP
EnglishOsho Books

JUST A SMALL STEP

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
कस्तुरी कुंडल बसै - Kasturi Kundal Basai
HindiKabir

कस्तुरी कुंडल बसै - Kasturi Kundal Basai

कबीर ने बड़ा प्यारा प्रतीक चुना है। जिस मंदिर की तुम तलाश कर रहे हो, वह तुम्हारे कुंडल में बसा है; वह तुम्हारे ही भीतर है; वह तुम ही हो। और जिस परमात्मा की तुम मूर्ति गढ़ रहे हो, उसकी मूर्ति गढ़ने की कोई जरूरत ही नहीं; तुम ही उसकी मूर्ति हो। तुम्हारे अंतर-आकाश में जलता हुआ उसका दीया, तुम्हारे भीतर उसकी ज्योतिर्मयी छवि मौजूद है। तुम मिट्टी के दीये भला हो ऊपर से, भीतर तो चिन्मय की ज्योति है। मृण्मय होगी तुम्हारी देह; चिन्मय है तुम्हारा स्वरूप। मिट्टी के दीये तुम बाहर से हो; ज्योति थोड़े ही मिट्टी की है। दीया पृथ्वी का है; ज्योति आकाश की है। दीया संसार का है; ज्योति परमात्मा की है।

Enquire
Keys To A New Life
EnglishOsho Books

Keys To A New Life

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
क्रांतिबीज - Krantibeej
HindiOsho Books

क्रांतिबीज - Krantibeej

कुछ क्रांतिबीज हवाएं मुझसे लिए जा रही हैं। मुझे कुछ ज्ञात नहीं कि वे किन खेतों में पहुंचेंगे, और कौन उन्हें सम्हालेगा। मैं तो इतना ही जानता हूं, उनसे ही मुझे जीवन के, अमृत के, और प्रभु के फूल उपलब्ध हुए हैं, और जिस खेत में भी वे पड़ेंगे, वहीं की मिट्टी अमृत के फूलों में परिणत हो जाएगी।

Enquire
Learning Happiness
EnglishOsho Books

Learning Happiness

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
कृष्ण-स्मृति - Krishna Smriti
HindiOsho Books

कृष्ण-स्मृति - Krishna Smriti

कृष्ण के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रश्नोत्तर सहित मुंबई एवं मनाली में हुई प्रवचनमाला के अंतर्गत ओशो द्वारा दी गई 21 वार्ताओं एवं नव-संन्यास पर दिए गए एक विशेष प्रवचन का संग्रह। यही वह प्रवचनमाला है जिसके दौरान ओशो के सान्निध्य में संन्यास ने नये शिखरों को छूने के लिए उत्प्रेरणा ली और 'नव-संन्यास अंतर्राष्ट्रीय' की संन्यास-दीक्षा का सूत्रपात हुआ।

Enquire
Live Zen
EnglishOsho Books

Live Zen

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
क्या ईश्वर मर गया है? - Kya Ishwar Mar Gaya Hai
HindiOsho Books

क्या ईश्वर मर गया है? - Kya Ishwar Mar Gaya Hai

ईश्वर तो मर गया है, लेकिन मनुष्य के मंदिरों में उसकी पूजा जारी है। इससे यह खतरा है कि कहीं मनुष्य भी न मर जाए, क्योंकि मुर्दे को घर में रखना बहुत खतरनाक है। यह तो मैंने कहा कि ईश्वर मर गया है, अब डर यह है कि कहीं आदमी भी न मर जाए। इसके पहले कि आदमी मरे, इस मरे हुए ईश्वर को दफना देना। और जब तक इसे न दफनाया जाएगा, तब तक उस ईश्वर को नहीं पाया जा सकता, जो कि न कभी जन्मता है और न कभी मरता है। -- ओशो

Enquire
Love Letters To Life
EnglishOsho Books

Love Letters To Life

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
क्या मनुष्य एक यंत्र है? - Kya Manushya Ek Yantra Hai
HindiOsho Books

क्या मनुष्य एक यंत्र है? - Kya Manushya Ek Yantra Hai

मनुष्य एक यंत्र है, क्योंकि सोया हुआ है। और जो सोया हुआ है और यंत्र है, वह मृत है। उसे जीवन का केवल आभास है, कोई अनुभव नहीं है। और इस सोए हुए होने में वह जो भी करेगा--चाहे वह धन इकट्ठा करे, चाहे वह धर्म इकट्ठा करे, चाहे वह दुकान चलाए और चाहे वह मंदिर, और चाहे वह यश कमाए और चाहे त्याग करे, इस सोई हुई स्थिति में जो भी किया जाएगा, वह मृत्यु के अलावा और कहीं नहीं ले जा सकता है।

Enquire
Meditation The Art Of Ecstasy
EnglishOsho Books

Meditation The Art Of Ecstasy

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
महावीर या महाविनाश - Mahaveer Ya Mahavinash
HindiOsho Books

महावीर या महाविनाश - Mahaveer Ya Mahavinash

महावीर की क्रांति इसी बात में है कि वे कहते हैं कोई हाथ ऐसा नहीं है जो तुम्हें आगे बढ़ाए। और किसी काल्पनिक हाथ की प्रतीक्षा में जीवन को व्यय मत कर देना। कोई सहारा नहीं है सिवाय उसके, जो तुम्हारे भीतर है और तुम हो। कोई और सुरक्षा नहीं है, कोई और हाथ नहीं है जो तुम्हें उठा लेगा, सिवाय उस शक्ति के जो तुम्हारे भीतर है, अगर तुम उसे उठा लो। महावीर ने समस्त सहारे तोड़ दिए। महावीर ने समस्त सहारों की धारणा तोड़ दी। और व्यक्ति को पहली दफा उसकी परम गरिमा में और महिमा में स्थापित किया है।

Enquire
Meditation The First And Last Freedom
EnglishOsho Books

Meditation The First And Last Freedom

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
मैं धार्मिकता सिखाता हूं धर्म नहीं - Main Dharmikta Sikhata Hun Dharma Nahin
HindiOsho Books

मैं धार्मिकता सिखाता हूं धर्म नहीं - Main Dharmikta Sikhata Hun Dharma Nahin

मेरी दृष्टि में तो धर्म एक गुण है, गुणवत्ता है; कोई संगठन नहीं, संप्रदाय नहीं। ये सारे धर्म जो दुनिया में हैं--और उनकी संख्या कम नहीं है, पृथ्वी पर कोई तीन सौ धर्म हैं--वे सब मुर्दा चट्टानें हैं। वे बहते नहीं, वे बदलते नहीं, वे समय के साथ-साथ चलते नहीं। और स्मरण रहे कि कोई चीज जो स्वयं निष्प्राण है, तुम्हारे किसी काम आने वाली नहीं। हां, अगर तुम उनसे अपनी कब्र ही निर्मित करना चाहो तो अलग बात है, शायद फिर वे पत्थर उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं।

Enquire
Moving Into The Unknown
EnglishOsho Books

Moving Into The Unknown

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
मैं कौन हूं? - Main Kaun Hun
HindiOsho Books

मैं कौन हूं? - Main Kaun Hun

क्या आपके भीतर प्रश्न है? क्या आपके भीतर अपना प्रश्न है? क्या जीवन आपके मन में प्रश्न नहीं उठाता? क्या जीवन आपको जिज्ञासा से नहीं भरता? क्या जीवन आपके सामने यह सवाल खड़ा नहीं करता है कि मैं कौन हूं? यह क्या है? क्या आप एकदम बहरे और अंधे हैं? क्या आपके हृदय में कोई, कोई जिज्ञासा ही पैदा नहीं होती है? - ओशो

Enquire
My Way The Way Of The White Clouds
EnglishOsho Books

My Way The Way Of The White Clouds

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
मैं कहता आंखन देखी - Main Kehta Ankhan Dekhi
HindiOsho Books

मैं कहता आंखन देखी - Main Kehta Ankhan Dekhi

ओशो की इस बहुचर्चित पुस्तक में ओशो उत्तर देते हैं उन महत्वपूर्ण प्रश्नों के जो उनसे पूछे गए हैं उनके कार्य के संबंध में, मनुष्यता के इस निर्णायक मोड़ पर उनके आगमन व उनके योगदान के संबंध में।

Enquire
The Mystery Beyond Mind
EnglishOsho Books

The Mystery Beyond Mind

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
मैं मृत्यु सिखाता हूं - Main Mrityu Sikhata Hun
HindiOsho Books

मैं मृत्यु सिखाता हूं - Main Mrityu Sikhata Hun

समाधि में साधक मरता है स्वयं, और चूंकि वह स्वयं मृत्यु में प्रवेश करता है, वह जान लेता है इस सत्य को कि मैं हूं अलग, शरीर है अलग। और एक बार यह पता चल जाए कि मैं हूं अलग, मृत्यु समाप्त हो गई। और एक बार यह पता चल जाए कि मैं हूं अलग, और जीवन का अनुभव शुरू हो गया। मृत्यु की समाप्ति और जीवन का अनुभव एक ही सीमा पर होते हैं, एक ही साथ होते हैं। जीवन को जाना कि मृत्यु गई, मृत्यु को जाना कि जीवन हुआ।

Enquire
The New Dawn
EnglishOsho Books

The New Dawn

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
मैंने राम रतन धन पायो - Maine Ram Ratan Dhan Payo
HindiOsho Books

मैंने राम रतन धन पायो - Maine Ram Ratan Dhan Payo

आओ प्रेम की एक झील में नौका-विहार करें। और ऐसी झील मनुष्य के इतिहास में दूसरी नहीं है, जैसी झील मीरा है। मानसरोवर भी उतना स्वच्छ नहीं। और हंसों की ही गति हो सकेगी मीरा की इस झील में। हंस बनो, तो ही उतर सकोगे इस झील में। हंस न बने तो न उतर पाओगे। मीरा की इस झील में तुम्हें निमंत्रण देता हूं। मीरा नाव बन सकती है। मीरा के शब्द तुम्हें डूबने से बचा सकते हैं। उनके सहारे पर उस पार जा सकते हो।

Enquire
Nirvana The Last Nightmare
EnglishOsho Books

Nirvana The Last Nightmare

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
मन ही पूजा मन ही धूप - Man Hi Pooja Man Hi Dhoop
HindiOsho Books

मन ही पूजा मन ही धूप - Man Hi Pooja Man Hi Dhoop

परमात्मा भीतर है, यह अंतर्यात्रा है। जिसकी भक्ति उसे बाहर के भगवान से जोड़े हुए है, उसकी भक्ति भी धोखा है। मन ही पूजा मन ही धूप। चलना है भीतर! मन है मंदिर! उसी मन के अंतरगृह में छिपा हुआ बैठा है मालिक।

Enquire
OSHO Meditation Inc
EnglishOsho Books

OSHO Meditation Inc

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
मन का दर्पण - Man Ka Darpan
HindiOsho Books

मन का दर्पण - Man Ka Darpan

रेवोल्यूशन, क्रांति सिर्फ आदमी का लक्षण है, किसी पशु का नहीं। और जो आदमी अपनी जिंदगी में कोई क्रांति नहीं लाता, उसे समझ लेना चाहिए: वह पशुओं के साथ खड़ा होता है, मनुष्यों के साथ खड़ा नहीं होता। लेकिन हम सब देखते हैं चारों तरफ, और फिर भी वही रहने के लिए तैयार रहते हैं, जो हम थे कल। नया होने की हमारी हिम्मत ही नहीं है। और इसलिए हम जिंदगी के असली कारणों को देखते भी नहीं, आंख बंद रखते हैं कि उनको न देखें। - ओशो

Enquire
The Path Of Love
EnglishOsho Books

The Path Of Love

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
मरौ हे जोगी मरौ - Maro Hai Jogi Maro
HindiOsho Books

मरौ हे जोगी मरौ - Maro Hai Jogi Maro

इस पुस्तक में गोरख पर बोलते हुए ओशो कहते हैं: 'गोरख ने जितना आविष्कार किया मनुष्य के भीतर अंतर-खोज के लिए, उतना शायद किसी ने भी नहीं किया है। उन्होंने इतनी विधियां दीं कि अगर विधियों के हिसाब से सोचा जाए तो गोरख सबसे बड़े आविष्कारक हैं।'

Enquire
The Path Of Meditation
EnglishOsho Books

The Path Of Meditation

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
मिट्टी के दीये - Mitti Ke Diye
HindiOsho Books

मिट्टी के दीये - Mitti Ke Diye

कहानियां सत्य की दूर से आती प्रतिध्वनियां हैं--एक सूक्ष्म सा इशारा, एक नाजुक सा धागा। तुम्हें खोजते रहना होगा। तब कहानी धीरे-धीरे अपने खजाने तुम्हारे लिए खोलने लगेगी। यदि तुम कहानी को वैसे ही लो जैसी वह दिखाई देती है, तुम उसके संपूर्ण अर्थ से ही चूक जाओगे। प्रत्यक्ष वास्तविक नहीं है। वास्तविक छिपा है...बड़े गहरे में छिपा है। - ओशो

Enquire
The Path Of Yoga
EnglishOsho Books

The Path Of Yoga

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
नाम सुमिर मन बावरे - Nam Sumir Man Bavre
HindiOsho Books

नाम सुमिर मन बावरे - Nam Sumir Man Bavre

जगजीवन साहब के वचनों पर ओशो के पांच प्रवचन व पांच प्रवचनों में ओशो साधकों के सवालों के जवाब देते हैं।

Enquire
The Perfect Way
EnglishOsho Books

The Perfect Way

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
नहीं सांझ नहीं भोर - Nahin Sanjh Nahin Bhor
HindiOsho Books

नहीं सांझ नहीं भोर - Nahin Sanjh Nahin Bhor

ध्यान का मार्ग विजय का, संघर्ष का, संकल्प का। प्रेम का मार्ग हार का, पराजय का, समर्पण का। उनमें मेल कैसे हो? इसलिए दुनिया में कभी किसी ने इसकी फिकर नहीं की कि दोनों के बीच मेल भी बिठाया जा सके। मेरा प्रयास यही है कि दोनों में कोई झगड़े की जरूरत नहीं है। एक ही मंदिर में दोनों तरह के लोग हो सकते हैं। उनको भी रास्ता हो, जो नाच कर जाना चाहते हैं। उनको भी रास्ता हो, जो मौन होकर जाना चाहते हैं। अपनी-अपनी रुचि के अनुकूल परमात्मा का रास्ता खोजना चाहिए।

Enquire
Philosophia Perennis Volume 1
EnglishOsho Books

Philosophia Perennis Volume 1

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
पंथ प्रेम को अटपटो - Panth Prem Ko Atpato
HindiOsho Books

पंथ प्रेम को अटपटो - Panth Prem Ko Atpato

होश आत्मा का दीया है। वही ध्यान है, उसी को मैं मेडिटेशन कहता हूं। होश ध्यान है। निरंतर अपने जीवन के प्रति, सारे तथ्यों के प्रति जागे हुए होना ध्यान है। वही दीया है, वही ज्योति है। उसको जगा लें और फिर देखें, पाएंगे, अंधेरा क्रमशः विलीन होता चला जा रहा है। एक दिन आप पाएंगे, अंधेरा है ही नहीं। एक दिन आप पाएंगे, आपके सारे प्राण प्रकाश से भर गए। और एक ऐसे प्रकाश से, जो अलौकिक है।

Enquire
Philosophia Perennis Volume 2
EnglishOsho Books

Philosophia Perennis Volume 2

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
पथ की खोज - Path Ki Khoj
HindiOsho Books

पथ की खोज - Path Ki Khoj

साइंस पदार्थ के भीतर जो छिपा है उसे उघाड़ती है। धर्म चैतन्य के भीतर जो छिपा है उसे उघाड़ता है। साइंस पदार्थ के भीतर विश्लेषण करती है, खोज करती है और अंत में पदार्थ की जो शक्ति है उसका आविष्कार करती है। धर्म चेतन के भीतर जो प्रसुप्त है, उसकी शोध करता है और अंततः उसके भीतर जो निहित है उसका आविष्कार करता है। विज्ञान अपनी खोज के अंत पर अणु पर पहुंच गया है, धर्म अपनी खोज के अंत पर आत्मा पर पहुंच जाता है। -- ओशो

Enquire
Philosophia Ultima
EnglishOsho Books

Philosophia Ultima

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
फिर अमरित की बूंद पड़ी - Phir Amrit Ki Bundh Padi
HindiOsho Books

फिर अमरित की बूंद पड़ी - Phir Amrit Ki Bundh Padi

देश तो होते ही नहीं। देश तो झूठ हैं। राष्ट्र तो मनुष्य की ईजाद हैं। असलियत है व्यक्ति की। इस देश ने गौतम बुद्ध, उपनिषद के ऋषि, महावीर, आदिनाथ--आकाश की ऊंचाई से ऊंचाई छुई है। वह भी एक भारत है। वही पूरा भारत होना चाहिए। और एक भारत और भी है। राजनीतिज्ञों का, चोरों का, कालाबाजारियों का। भारत के भीतर भारत है।

Enquire
The Psychology Of The Esoteric
EnglishOsho Books

The Psychology Of The Esoteric

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
पिव पिव लागी प्यास - Piv Piv Lagi Pyas
HindiOsho Books

पिव पिव लागी प्यास - Piv Piv Lagi Pyas

मन चित चातक ज्यूं रटै, पिव पिव लागी प्यास। शिष्यत्व का अर्थ है: झुकने की तैयारी। दीक्षा का अर्थ है: अब मैं झुका ही रहूंगा। वह एक स्थायी भाव है। ऐसा नहीं है कि तुम कभी झुके और कभी नहीं झुके। शिष्यत्व का अर्थ है, अब मैं झुका ही रहूंगा; अब तुम्हारी मर्जी। जब चाहो बरसना, तुम मुझे गैर-झुका न पाओगे।

Enquire
Reflections On Kahlil Gibrans The Prophet
EnglishOsho Books

Reflections On Kahlil Gibrans The Prophet

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
पिय को खोजन मैं चली - Piya Ko Khojan Main Chali
HindiOsho Books

पिय को खोजन मैं चली - Piya Ko Khojan Main Chali

मेरे लिए जीवन परमात्मा है। जीवन के अतिरिक्त और कोई परमात्मा नहीं है--न कहीं कोई ब्रह्मा हैं, न कोई विष्णु, न कोई महेश। जीवन परमात्मा है। और जीवन पक्षियों में गीत गा रहा है, वृक्षों में फूल बन कर खिला है, आदमियों में प्रेम बन कर जगा है, आंखों में ज्योति है, कानों में संगीत है, हृदय की धड़कन है। जीवन क्या नहीं है! जीवन समग्रता का नाम है। - ओशो

Enquire
Religions Expiration Date
EnglishOsho Books

Religions Expiration Date

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
प्रेम गंगा - Prem Ganga
HindiOsho Books

प्रेम गंगा - Prem Ganga

विश्वास का अर्थ है: अंधापन। विश्वास का अर्थ है: मैं नहीं, दूसरा जो कह रहा है वह ठीक है। विश्वास का अर्थ है: अपने को इनकार करना और दूसरे को स्वीकार करना। विश्वास का अर्थ है: उस चुनौती को इनकार करना जिसने विचार का मौका दिया था।

Enquire
The Search
EnglishOsho Books

The Search

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
प्रेम दर्शन - Prem Darshan
HindiOsho Books

प्रेम दर्शन - Prem Darshan

प्रेम है द्वार, प्रेम है मार्ग और प्रेम ही है प्राप्ति। मनुष्य की भाषा में 'प्रेम' से ज्यादा बहुमूल्य और कोई शब्द नहीं। लेकिन बहुत कम सौभाग्यशाली लोग हैं जो प्रेम से परिचित हो पाते हैं। क्योंकि प्रेम की पहली शर्त ही आदमी पूरी नहीं कर पाता। और पहली शर्त पूरी करनी थोड़ी कठिन भी है। पहली शर्त यह है कि जो आदमी अपने अहंकार को मिटाने को राजी है, वही केवल प्रेम को उपलब्ध हो सकता है। - ओशो

Enquire
The Secret Of Secrets
EnglishOsho Books

The Secret Of Secrets

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
प्रेम है द्वार प्रभु का - Prem Hai Dwar Prabhu Ka
HindiOsho Books

प्रेम है द्वार प्रभु का - Prem Hai Dwar Prabhu Ka

जहां प्रेम है वहां भय की कोई संभावना नहीं। अगर हम भय को निकालने की कोशिश करेंगे, तो हम ज्यादा से ज्यादा जड़ता को उपलब्ध हो सकते हैं, अभय को नहीं। अगर हम प्रेम को जन्माने की कोशिश करें, तो भय प्रेम के जन्म के साथ ही वैसे ही नष्ट हो जाता है।

Enquire
Sermons In Stones
EnglishOsho Books

Sermons In Stones

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
प्रेम-रंग-रस ओढ़ चदरिया - Prem Rang Ras Odh Chadariya
HindiOsho Books

प्रेम-रंग-रस ओढ़ चदरिया - Prem Rang Ras Odh Chadariya

दूलनदास से पूछोगे तो दूलनदास कहेंगे: प्रेम से आंज लो आंखों को। मगर प्रेम का दूसरा पहलू ध्यान है। जिसने प्रेम से आंजा, ध्यान से अंज गईं आंखें। और ध्यान का दूसरा पहलू प्रेम है। तुम एक को ले आओ, दूसरा अपने आप आ जाता है। प्रेम-रंग-रस ओढ़ चदरिया! ओढ़ लो प्रेम के रंग-रस में रंगी गई चादर, और परमात्मा तुम्हारा है। और जीवन का साम्राज्य तुम्हारा है और अस्तित्व की शाश्वतता तुम्हारी है। इस जगत की सारी संपदा, इस जगत की अनंत संपदा तुम्हारी है। तुम सम्राट होने को पैदा हुए हो, क्यों भिखारी बने बैठे हो? - ओशो

Enquire
SILENCE The Message Of Your Being
EnglishOsho Books

SILENCE The Message Of Your Being

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
प्रेम नदी के तीरा - Prem Nadi Ke Teera
HindiOsho Books

प्रेम नदी के तीरा - Prem Nadi Ke Teera

मित्रों व प्रेमियों के छोटे-छोटे समूहों के बीच प्रश्नोत्तर सहित ओशो द्वारा दी गई सोलह अंतरंग वार्ताओं का अनूठा संकलन।

Enquire
Take It Easy
EnglishOsho Books

Take It Easy

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
रामदुवारे जो मरे - Ram Duware Jo Mare
HindiOsho Books

रामदुवारे जो मरे - Ram Duware Jo Mare

बाबा मलूकदास! यह नाम ही ऐसा प्यारा है! तन-मन प्राण में मिसरी घोल दे! ऐसे तो बहुत संत हुए हैं, सारा आकाश संतों के जगमगाते तारों से भरा है, पर मलूकदास की तुलना किसी और से नहीं हो सकती। मलूकदास बेजोड़ हैं।

Enquire
The Tantra Experience
EnglishOsho Books

The Tantra Experience

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
रामनाम जान्यो नहीं - Ramnam Jayo Nahin
HindiOsho Books

रामनाम जान्यो नहीं - Ramnam Jayo Nahin

जीवन एक अवसर है। जीवन तथ्य नहीं, केवल एक संभावना है--जैसे बीज, बीज में छिपे हैं हजारों फूल, पर प्रकट नहीं--अप्रकट हैं। बहुत गहरी खोज करोगे तो पा सकोगे। पा लोगे तो जीवन धन्य हो जाएगा। फूलों की सारी सुगंध फिर तुम्हारी है और उनके सारे रंग भी और उनकी कोमलता, और उनका सौंदर्य और उनसे प्रकट होने वाली परमात्मा की अनुभूति।

Enquire
Tantric Transformation
EnglishOsho Books

Tantric Transformation

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
रोम रोम रस पीजिए - Rom Rom Ras Peejiye
HindiOsho Books

रोम रोम रस पीजिए - Rom Rom Ras Peejiye

रोम रोम रस पीजिए पहली बात: सुनने की कला के बाबत थोड़े से जागरूक हों। दूसरी बात: बोलने के संबंध में जो व्यर्थ है उसके प्रति सचेत हों। और तीसरी बात: हमारे भीतर चौबीस घंटे जो विरोध चलता है सबका, सब स्थिति का, उसके प्रति थोड़े ढीले और शिथिल हों, उसको जाने दें। आज ही रात ऐसे सोएं जैसे संसार से, किसी चीज से आपका कोई विरोध नहीं। सब आपको स्वीकार है। जैसा है, जो है, सब उसकी समग्रता में आपको स्वीकार है। इस स्वीकृति को ही मैं आस्तिकता कहता हूं। - ओशो

Enquire
TAO The Three Treasures Volumes 1 To 4
EnglishOsho Books

TAO The Three Treasures Volumes 1 To 4

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
सबै सयाने एकमत - Sabai Sayane Ek Mat
HindiOsho Books

सबै सयाने एकमत - Sabai Sayane Ek Mat

सयाना होने का अर्थ है, शिखर पर पहुंच जाना। जो रास्ते पहाड़ के चारों तरफ से आते थे, अलग-अलग दिखाई पड़ते थे, वे शिखर पर आकर सब मिल गए हैं। नीचे पहाड़ के खड़े हुए, तलहटी में भटके हुए, अंधेरे में डूबे हुए लोगों को यह मानना असंभव है कि सभी रास्ते शिखर पर पहुंच जाएंगे। क्योंकि कोई रास्ता पूरब की तरफ जा रहा है, कोई पश्चिम की तरफ जा रहा है। दोनों विपरीत मालूम पड़ते हैं; ये एक ही जगह कैसे पहुंच जाएंगे? लेकिन शिखर एक है; सभी रास्ते एक ही जगह पहुंच जाएंगे। - ओशो

Enquire
The Divine Melody
EnglishOsho Books

The Divine Melody

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
साधना पथ - Sadhana Path
HindiOsho Books

साधना पथ - Sadhana Path

यह पुस्तक ओशो की तीन अदभुत कृतियों का संकलन है--साधना पथ, अंतर्यात्रा व प्रभु की पगडंडियां। 'साधना पथ' में ओशो के वे प्रवचन व ध्यान-निर्देश समाहित हैं जो उन्होंने पहला साधना-शिविर संचालित करते हुए दिए थे। इन प्रवचनों में ओशो ध्यान की भूमिका व पूर्व तैयारी को समझाते हुए हमें मार्ग की कठिनाइयों से अवगत भी कराते हैं और उनका निवारण भी करते हैं।

Enquire
The Search For PEACE
EnglishOsho Books

The Search For PEACE

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
साधना सूत्र - Sadhana Sutra
HindiOsho Books

साधना सूत्र - Sadhana Sutra

थोड़े से साहस की जरूरत है और आनंद के खजाने बहुत दूर नहीं हैं। थोड़े से साहस की जरूरत है और नरक को आप ऐसे ही उतार कर रख सकते हैं, जैसे कि कोई आदमी धूल-धवांस से भर गया हो रास्ते की, राह की, और आकर स्नान कर ले और धूल बह जाए। बस ऐसे ही ध्यान स्नान है। दुख धूल है। और जब धूल झड़ जाती है और स्नान की ताजगी आती है, तो भीतर से जो सुख, जो आनंद की झलक मिलने लगती है, वह आपका स्वभाव है।

Enquire
The True Sage
EnglishOsho Books

The True Sage

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
सहज योग - Sahaj Yog
HindiOsho Books

सहज योग - Sahaj Yog

सरहपा के सूत्र साफ-सुथरे हैं। पहले वे निषेध करेंगे। जो-जो औपचारिक है, गौण है, बाह्य है, उसका खंडन करेंगे; फिर उस नेति-नेति के बाद जो सीधा सा सूत्र है वज्रयान का, सहज-योग, वह तुम्हें देंगे। सरल सी प्रक्रिया है सहज-योग की, अत्यंत सरल! सब कर सकें, ऐसी। छोटे से छोटा बच्चा कर सके, ऐसी। उस प्रक्रिया को ही मैं ध्यान कह रहा हूं।

Enquire
The Way Beyond The Way
EnglishOsho Books

The Way Beyond The Way

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
सहज मिले अविनाशी - Sahaj Mile Avinashi
HindiOsho Books

सहज मिले अविनाशी - Sahaj Mile Avinashi

जब कि जानने-सोचने की बात यह है कि जैसे ही साहित्यकार सचेतन हो जाता है, सचेष्ट हो जाता है, एफर्ट, प्रयत्न पीछे आ जाता है, वैसे ही जो निर्मित होता है वह आदमी के बहुत छोटे हाथों की कृति होती है। लेकिन ठीक-ठीक साहित्य का जन्म तो जब साहित्यकार निश्चेष्ट होता है।

Enquire
The Wild Geese And The Water
EnglishOsho Books

The Wild Geese And The Water

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
समाधि कमल - Samadhi Kamal
HindiOsho Books

समाधि कमल - Samadhi Kamal

समाधि या आत्मा की उपलब्धि का रास्ता बिलकुल ही वैसा है जैसे बगीचे में माली पौधे बोता है--बीज बोता है, सम्हालता है, खाद देता है, पानी देता है, सूरज की रोशनी की व्यवस्था करता है, सुरक्षा करता है उनकी कि उन्हें जंगली जानवर न चर जाएं, उन पर बाड़ बिठाल देता है, बागुड़ लगा देता है। फिर रोज-रोज उनकी प्रतीक्षा करता है कि वे बढ़ें, लंबी प्रतीक्षा के बाद उनमें फूल आते हैं।

Enquire
Woman And Rebellion
EnglishOsho Books

Woman And Rebellion

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
समाधि के द्वार पर - Samadhi Ke Dwar Par
HindiOsho Books

समाधि के द्वार पर - Samadhi Ke Dwar Par

एक क्षण है जब हमारा चित्त खुलता है और कुछ पकड़ लेता है। बचपन से हमारा चित्त खुलता रहता है, पकड़ता रहता है। फिर जो भी इकट्ठी हो गई है स्मृति, उसके जोड़ का नाम है मैं। मैं, मैं कोई सच्चाई नहीं है, मैं स्मृतियों का एलबम है, जोड़ है। और जब तक यह जोड़ हमें सबसे ज्यादा सत्य मालूम पड़ता है, तब तक इस जोड़ के पीछे जो है उसका पता न चलेगा। परमात्मा हमसे कहीं वहां दूर नहीं है, परमात्मा हमसे यहां दूर है, भीतर की तरफ। वह जहां हमने मैं को इकट्ठा कर रखा है, उसके नीचे दबा है। परमात्मा मैं के नीचे दबा है। जैसे पेपर वेट के नीचे पन्ने दबे हों और तड़प रहे हों, हवा चलती हो और पन्ने तड़पते हों और पत्थर दबाए हो, ऐसे पूरे वक्त हमारे भीतर परमात्मा तड़प रहा है और मैं का पत्थर उसे दबाए हुए है। समाधि में मैं को खो देना पड़ता है। मैं खो जाता है, पन्ने उड़ जाते हैं, तड़प मिट जाती है, भीतर जो छिपा है वह प्रकट हो जाता है। -- ओशो

Enquire
YAA HOO The Mystic Rose
EnglishOsho Books

YAA HOO The Mystic Rose

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
समाधि के तीन चरण - Samadhi Ke Teen Charan
HindiOsho Books

समाधि के तीन चरण - Samadhi Ke Teen Charan

जिनके चित्त जटिल हैं, उलझे हुए हैं, द्वंद्वग्रस्त हैं, वे भी सत्य को जानने में समर्थ नहीं हो सकते हैं। और हमारे चित्त सरल बिलकुल नहीं हैं। हमारे चित्त बहुत जटिल, बहुत उलझे हुए, बहुत द्वंद्वग्रस्त, बहुत विरोधाभासों से भरे, बहुत अराजक हैं।

Enquire
Yoga A New Direction
EnglishOsho Books

Yoga A New Direction

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
संभावनाओं की आहट - Sambhavnaon Ki Aahat
HindiOsho Books

संभावनाओं की आहट - Sambhavnaon Ki Aahat

मनुष्य साधारणतः आदत में जीता है और आदत को तोड़ना कठिनाई मालूम पड़ती है। हमारी भी सब आदतें हैं, जो ध्यान में बाधा बनती हैं। ध्यान में और कोई बाधा नहीं है, सिर्फ हमारी आदतों के अतिरिक्त। हमारी एक आदत है सदा कुछ न कुछ करते रहने की। ध्यान में इससे खतरनाक और विपरीत कोई आदत नहीं हो सकती है। ध्यान है न-करना। ध्यान है नॉन-डूइंग।

Enquire
Zarathustra The Laughing Prophet
EnglishOsho Books

Zarathustra The Laughing Prophet

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
संभोग से समाधि की ओर - Sambhog Se Samdhi Ki Our
HindiOsho Books

संभोग से समाधि की ओर - Sambhog Se Samdhi Ki Our

जिसको मैंने 'संभोग से समाधि की ओर' कहा है, उसको ही बुद्ध अमानुषी रति कहते हैं। एक तो रति है मनुष्य की--स्त्री और पुरुष की। क्षण भर को सुख मिलता है। मिलता है?--या आभास होता है कम से कम। फिर एक रति है, जब तुम्हारी चेतना अपने ही मूलस्रोत में गिर जाती है; जब तुम अपने से मिलते हो। एक तो रति है--दूसरे से मिलने की। और एक रति है--अपने से मिलने की। जब तुम्हारा तुमसे ही मिलना होता है, उस क्षण जो महाआनंद होता है, वही समाधि है। --ओशो

Enquire
The Zen Manifesto Freedom From Oneself
EnglishOsho Books

The Zen Manifesto Freedom From Oneself

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
संबोधि के क्षण - Sambodhi Ke Kshan
HindiOsho Books

संबोधि के क्षण - Sambodhi Ke Kshan

जीवन का सहज स्वीकार सिखाएं। और ध्यान रहे, जो आदमी जीवन को जितनी सहजता से स्वीकार करता है उतना ही कम वायलेंट हो जाता है। और जो आदमी जीवन को जितनी सख्ती से इनकार करता है उतना ही वायलेंट हो जाता है। वायलेंस जो है वह पैदा होती है अस्वीकार से, इनकार से।

Enquire
Zen The Quantum Leap From Mind To No Mind
EnglishOsho Books

Zen The Quantum Leap From Mind To No Mind

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
समुंद समाना बुंद में - Samund Samana Bund Main
HindiOsho Books

समुंद समाना बुंद में - Samund Samana Bund Main

इस पुस्तक में ओशो ने जीवन का सृजन, जीने की नई दृष्टि, जीवन की कला जैसे गूढ़ विषयों पर अपनी अंतर-दृष्टि दी है।

Enquire
Zen Zest Zip Zap And Zing
EnglishOsho Books

Zen Zest Zip Zap And Zing

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
सांच सांच सो सांच - Sanch Sanch So Sanch
HindiOsho Books

सांच सांच सो सांच - Sanch Sanch So Sanch

कंचन कंचन ही सदा, कांच कांच सो कांच। दरिया झूठ सो झूठ है, सांच सांच सो सांच।। कोई उपाय नहीं है सत्य को बदलने का। सत्य तो शाश्वत है, जैसा है बस वैसा है। लेकिन सत्य को जानने के लिए साहस चाहिए। और सत्य को जानने के लिए असत्य से हमारे लगाव छूटने चाहिए। हम अपनी-अपनी धारणाओं में ऐसे ग्रसित हैं, हम अपनी-अपनी धारणाओं में ऐसे बंधे हैं कि हमें इसकी चिंता ज्यादा है कि हमारी धारणा सत्य सिद्ध होनी चाहिए, हमें सत्य की कोई चिंता नहीं। - ओशो

Enquire
God Is Dead Now Zen Is The Only
EnglishOsho Books

God Is Dead Now Zen Is The Only

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
सत्य का दर्शन - Satya Ka Darshan
HindiOsho Books

सत्य का दर्शन - Satya Ka Darshan

आपको पता है ईश्वर के संबंध में? आप जानते हैं? पहचानते हैं? है भी या नहीं है, दोनों बातें आपको पता नहीं हैं। लेकिन बचपन से हम कुछ सुन रहे हैं। और उस सुने को हमने स्वीकार कर लिया है। और उस स्वीकृति पर ही हमारी खोज की मृत्यु हो गई, हत्या हो गई। जो आदमी स्वीकार कर लेता है, वह आदमी अंधा हो गया। -- ओशो

Enquire
Falling In Love With Darkness
EnglishOsho Books

Falling In Love With Darkness

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
सत्य की खोज - Satya Ki Khoj
HindiOsho Books

सत्य की खोज - Satya Ki Khoj

सत्य है हमारे भीतर--न उसे पढ़ना है, न मांगना है, न किसी से सीखना है--उसे खोदना है। उस जमीन को खोदना है, जहां हम खड़े हैं। तो वे खजाने उपलब्ध हो जाएंगे, जो सत्य के खजाने हैं।

Enquire
One Seed Makes The Whole Earth Green
EnglishOsho Books

One Seed Makes The Whole Earth Green

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
सत्य की प्यास - Satya Ki Pyas
HindiOsho Books

सत्य की प्यास - Satya Ki Pyas

यदि मैं आपसे कहूं कि कभी अपने विचारों पर ध्यान करें और देखें कि कोई एकाध विचार भी आपने अपने जीवन में जाना है और जीआ है? कोई एकाध विचार भी आपका अपना है? शायद आपको पता चले कि एक भी विचार मेरा अपना नहीं।

Enquire
Theologia Mystica
EnglishOsho Books

Theologia Mystica

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
शिक्षा में क्रांति - Shiksha Main Kranti
HindiOsho Books

शिक्षा में क्रांति - Shiksha Main Kranti

शिक्षक के लिए बड़े काम हैं, भविष्य में। शायद उसी के लिए बड़े काम हैं। और सब क्रांतियां असफल हो गई हैं। राजनीतिक क्रांतियां असफल हो गई हैं, आर्थिक क्रांतियां हुई हैं, वे भी असफल हो गई हैं, आदमी नहीं बदला। न फ्रांस में कुछ हुआ, न रूस-चीन में कुछ हुआ। आदमी वैसा का वैसा है। अब एक ही आशा है भविष्य में कि एक शिक्षा की क्रांति हो जाए, एक रिवोल्यूशन इन एजुकेशन हो जाए, तो शायद... एक आशा बची है। और मुझे लगता है कि वही सबसे बड़ी संभावना है क्रांति की। --ओशो

Enquire
A Bird On The Wing
EnglishOsho Books

A Bird On The Wing

An insightful Osho book exploring meditation, awareness, life and inner transformation.

Enquire
शिव-सूत्र - Shiv Sutra
HindiOsho Books

शिव-सूत्र - Shiv Sutra

* अपनी तरफ देखो--न तो पीछे, न आगे। कोई तुम्हारा नहीं है। कोई बेटा तुम्हें नहीं भर सकेगा। कोई संबंध तुम्हारी आत्मा नहीं बन सकता। तुम्हारे अतिरिक्त तुम्हारा कोई मित्र नहीं है। * जैसे कि आग को तुम उकसाते हो--राख जम जाती है, तुम उकसा देते हो; राख झड़ जाती है, अंगारे झलकने लगते हैं। ऐसी तुम्हें कोई प्रक्रिया चाहिए, जिससे राख तुम्हारी झड़े और अंगारा चमके; क्योंकि उसी चमक में तुम पहचानोगे कि तुम चैतन्य हो। और जितने तुम चैतन्य हो, उतने ही तुम आत्मवान हो।

Enquire
शून्य के पार - Shunya Ke Paar
HindiOsho Books

शून्य के पार - Shunya Ke Paar

न तो ज्ञान ले जाएगा, न भक्ति ले जाएगी, न कर्म ले जाएगा। ज्ञान, भक्ति, कर्म तीनों मन के ही खेल हैं। इन तीनों के पार जो जाएगा--वही अ-मन, नो-माइंड, वही आत्मा, वही परम सत्य उसकी अनुभूति में ले जाता है।

Enquire
शून्य की नाव - Shunya Ki Naav
HindiOsho Books

शून्य की नाव - Shunya Ki Naav

निर्जन में भी फूल खिलते हैं और सुगंध फैला देते हैं। निर्जन में, एकांत में प्रेम की सुगंध को पकड़ें। जब एक बार एकांत में प्रेम की सुगंध पकड़ जाएगी, तो आपको खयाल आ जाएगा कि प्रेम कोई रिलेशनशिप नहीं है, कोई संबंध नहीं है। प्रेम स्टेट ऑफ माइंड है, स्टेट ऑफ कांशसनेस है, चेतना की एक अवस्था है।

Enquire
शून्य समाधि - Shunya Samadhi
HindiOsho Books

शून्य समाधि - Shunya Samadhi

आज सारी मनुष्यता बीमार है। प्रकृति के चारों तरफ दीवालें उठा दी गई हैं और आदमी उनके भीतर बैठ गया है। और यह आदमियत स्वस्थ नहीं हो सकेगी जब तक कि चारों तरफ उठी हुई दीवालों को हम गिरा कर प्रकृति से वापस संबंध न बांध सकें।

Enquire
सुनो भई साधो - Suno Bhai Sadho
HindiOsho Books

सुनो भई साधो - Suno Bhai Sadho

कबीर अनूठे हैं। और प्रत्येक के लिए उनके द्वारा आशा का द्वार खुलता है। क्योंकि कबीर से ज्यादा साधारण आदमी खोजना कठिन है। और अगर कबीर पहुंच सकते हैं, तो सभी पहुंच सकते हैं। कबीर निपट गंवार हैं, इसलिए गंवार के लिए भी आशा है; बे-पढ़े-लिखे हैं, इसलिए पढ़े-लिखे होने से सत्य का कोई भी संबंध नहीं है। जाति-पांति का कुछ ठिकाना नहीं कबीर की--शायद मुसलमान के घर पैदा हुए, हिंदू के घर बड़े हुए। इसलिए जाति-पांति से परमात्मा का कुछ लेना-देना नहीं है।

Enquire
स्वयं की सत्ता - Swayam Ki Satta
HindiOsho Books

स्वयं की सत्ता - Swayam Ki Satta

व्यक्ति बनें, तो ही आप सत्य को जान सकेंगे। और व्यक्ति बनने की पहली आधारशिला यहीं से शुरू होती है कि हम यह जानें कि असंदिग्ध रूप से जो सत्य मेरे निकटतम है, वह मैं हूं। कोई दूसरा मेरे लिए उतना सत्य नहीं है, जितना मैं हूं। कोई दूसरा किसी के लिए सत्य नहीं है--उसकी स्वयं की सत्ता। और वहां प्रवेश करना है। और वहां पहुंचना है। और इसके लिए जरूरी है कि ये जो भीड़ के संगठन हैं, ये जो भीड़ के चारों तरफ आयोजन हैं, उनसे थोड़ा अपने को बचाएं और स्वयं में प्रवेश करें। थोड़ा एकांत खोजें, अकेलापन खोजें, थोड़ी देर अपने साथ रहें।

Enquire
तमसो मा ज्योतिर्गमय - Tamso Ma Jyotirgamaya
HindiOsho Books

तमसो मा ज्योतिर्गमय - Tamso Ma Jyotirgamaya

बहुत घना अंधकार है। एक-एक दीया जलाने से नहीं टूटेगा। हजार-हजार, करोड़-करोड़ दीये जलने की जरूरत है कि अंधेरा टूट जाए। बहुत घनी दुर्गंध है। एकाध फूल खिल जाए पृथ्वी पर, सुगंध नहीं फैलेगी। गांव-गांव, घर-घर, एक-एक आदमी के प्राण पर फूल खिलेगा, तो सुगंध फैलेगी। - ओशो

Enquire
तृषा गई एक बूंद से - Trisha Gayai Ek Bund Se
HindiOsho Books

तृषा गई एक बूंद से - Trisha Gayai Ek Bund Se

ओशो कहते हैं: 'अशांति को दूर करने की कोशिश मत करिए। अशांति को समझिए और जीवन को बदलिए।' और इसके साथ ही हमें जीवन को बदलने की यात्रा पर लिए चलते हैं। इस पुस्तक में वे हमारे शरीर और मन के रहस्यों को खोलते हैं और आमंत्रित करते हैं हमें हमारे तीसरे--आत्मा के--तल पर।

Enquire
उड़ियो पंख पसार - Udio Pankh Pasar
HindiOsho Books

उड़ियो पंख पसार - Udio Pankh Pasar

पृथ्वी को हमने नरक ही तो बना लिया है, नरक से बदतर बना लिया है। और सब इस पूरी विकृति का कारण--सुबह हो गई और हम जागते नहीं। 'भोर भये परभात, अबहिं तुम करो पयानी।' अब वक्त आ गया कि तुम चल पड़ो। उठो, यात्रा करो! कौन सी यात्रा? अंतर्यात्रा! मनुष्य होने की यात्रा। अभी तुम मनुष्य केवल नाममात्र को हो। बीज-मात्र हो मनुष्य के। इसे वृक्ष बनाना है। वसंत आ गया और तुम बीज की तरह ही पड़े रहोगे? फूटोगे नहीं? अंकुरित नहीं होओगे? पल्लवित नहीं होओगे? फिर फूल कैसे लगेंगे? फिर गंध कैसे आकाश में उड़ेगी? --ओशो

Enquire
उपासना के क्षण - Upasana Ke Kshan
HindiOsho Books

उपासना के क्षण - Upasana Ke Kshan

उपासना का मतलब होता है: 'उसके' पास बैठना। और जितना द्वैत होगा, उतनी आसन से दूरी रहेगी। उतनी उपासना कम होगी। जितना अभेद होगा, उतने ही उसके निकट हम बैठ पाएंगे। उपवास का भी वही अर्थ होता है, उपासना का भी वही अर्थ होता है। उपवास का मतलब होता है: उसके निकट रहना। उसका मतलब भी भूखे मरना नहीं होता है। तो उसके निकट हम कैसे पहुंच जाएं?

Enquire
विज्ञान, धर्म और कला - Vigyan Dharma Aur Kala
HindiOsho Books

विज्ञान, धर्म और कला - Vigyan Dharma Aur Kala

विज्ञान प्रथम चरण है। वह तर्क का पहला कदम है। तर्क जब हार जाता है तो धर्म दूसरा चरण है, वह अनुभूति है। और जब अनुभूति सघन हो जाती है तो वर्षा शुरू हो जाती है, वह कला है। और इस कला की उपलब्धि सिर्फ उन्हें ही होती है जो ध्यान को उपलब्ध होते हैं। ध्यान की बाई-प्रॉडक्ट है। जो ध्यान के पहले कलाकार है, वह किसी न किसी अर्थों में वासना केंद्रित होता है। जो ध्यान के बाद कलाकार है, उसका जीवन, उसका कृत्य, उसका सृजन, सभी परमात्मा को समर्पित और परमात्मामय हो जाता है।

Enquire
अष्टावक्र: महागीता – भाग एक से भाग नौ - Ashtavakra Mahageeta Bhag 1 To 9
HindiOsho Books

अष्टावक्र: महागीता – भाग एक से भाग नौ - Ashtavakra Mahageeta Bhag 1 To 9

अष्टावक्र-संहिता के सूत्रों पर प्रश्नोत्तर सहित ओशो द्वारा दिए गए अमृत प्रवचनों का संकलन।

Enquire
गीता-दर्शन, अध्याय एक से अध्याय अठारह - Geeta Darshan Adhyay 1 To 18
HindiOsho Books

गीता-दर्शन, अध्याय एक से अध्याय अठारह - Geeta Darshan Adhyay 1 To 18

श्रीमद्भगवद्गीता पर ओशो के प्रवचन।

Enquire
एस धम्मो सनंतनो – भाग एक से भाग बारह - Es Dhammo Sanantano Bhag 1 To 12
HindiOsho Books

एस धम्मो सनंतनो – भाग एक से भाग बारह - Es Dhammo Sanantano Bhag 1 To 12

ओशो द्वारा भगवान बुद्ध की अक्षय वाणी 'धम्मपद' पर दिए गए अमृत प्रवचनों का अपूर्व संकलन।

Enquire
प्रश्न और समयातीत उत्तर - Prashna Aur Samyateet Uttar
HindiOsho Books

प्रश्न और समयातीत उत्तर - Prashna Aur Samyateet Uttar

ओशो की पांच पुस्तकों का एक सेट है, जो ध्यान, आत्म-जागरूकता और सचेत जीवन जीने के बारे में हिंदी में कालातीत ज्ञान (timeless wisdom) प्रस्तुत करता है। यह पुस्तक पाठकों को अपनी सीमाओं को मिटाने और मौन के माध्यम से आंतरिक स्व-अनुभव को खोजने में मदद करती है। पुस्तक की मुख्य विशेषताएं: ओशो की कालातीत शिक्षाएं: हिंदी में ओशो के अनमोल विचार। ध्यान और आत्म-जागरूकता: स्वयं को जानने और ध्यान केंद्रित करने पर मार्गदर्शन। सचेत जीवन: जागरूक होकर जीने के व्यावहारिक सूत्र। आंतरिक परिवर्तन: मानसिक शांति और आत्म-साक्षात्कार को बढ़ावा।

Enquire